Wed. Jun 24th, 2026

बागेश्वर में 159 ने दी समूह ग की लिखित परीक्षा

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। बागेश्वर जिले में रविवार को लोक सेवा आयोग समूह ग की मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई है। परीक्षा केंद्र विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर को बनाया गया था। परीक्षा अधिकारी अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि परीक्षा दो पालियां में आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के लिए 289 अभ्यर्थी पंजीकृत थे । जिसमें से 159 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। और 130 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर दी गई है। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने तथा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिका सील करने की वीडियोग्राफी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *