Sat. May 2nd, 2026

अब लड़का पैदा होने पर भी मिलेगी महालक्ष्मी किट

logo

समाचार इंडिया।देहरादून। बालिका के जन्म पर दी जाने वाली महालक्ष्मी किट अब बालक के जन्म पर भी दी जाएगी।ऐसे में अब महालक्ष्मी किट बेटी और बेटे दोनों के जन्म पर प्राप्त होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बालक के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देने का निर्णय लिया गया, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। श्रीमती आर्या ने बताया कि जो महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी, उसे अब बेटों के जन्म पर भी दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओं के जन्म पर देते थे लेकिन अब इसे जेंडर आधारित न करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *