Fri. Sep 20th, 2024

रेखा आर्य ने किये टपकेश्वर महादेव के दर्शन

logo

देसमाचार इंडिया। देहरादून। नववर्ष के मौके पर काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षों से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे। इस दिन के लिए हम सबने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया, जिसका कार्य मोदी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *