Fri. Sep 20th, 2024

देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने अरुण मोहन जोशी

समाचार इंडिया/देहरादून। वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी आज देश के सबसे कम उम्र के आईजी बन गए हैं। कुछ दिन पहले शासन ने उनकी आईजी बनने की डीपीसी पर मुहर लगाई थी। जोशी के डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोट होने पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको आईजी का बैच पहनाया। उत्तराखण्ड कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी 40 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने हैं। इससे पहले 2004 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस गौरव कुमार देश के सबसे कम उम्र के आईजी थे। चकराता निवासी अरुण मोहन जोशी की पढ़ाई देहरादून और हरिद्वार में हुई। आईपीएस बनने से पहले वह आईआईटी रुड़की में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे थे। जोशी 23 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईपीएस बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *