Sat. May 2nd, 2026

बेकाबू ट्रक ने ली मोटरसाइकिल सवार दो युवको की जान

समाचार इंडिया/देहरादून। नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रौंद दिया। हादसे में दोनों  युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  आनन-फानन मे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को 108 की मदद से हल्द्वानी भेज दिया। मृतक युवक की पहचान घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू जबकि दूसरे की पहचान 19 बर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *