Thu. Apr 23rd, 2026

बेलगाम कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

समाचार इंडिया। रुद्रपुर।  बाजपुर थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में एक बेलगाम कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा और संजय कुमार ग्राम चकरपुर  हलवाई का काम करते थे।आज सुबह दोनों शादी में में जा रहे थे। इसी दौरान बेरिया दौलत रोड स्थित शिवपुरी गांव के पास सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को  सीएचसी पहुँचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *