Thu. Apr 23rd, 2026

भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ

logo

समाचार इंडिया।ऋषिकेश। 15 दिसंबर 2023 को रेलवे चौक ऋषिकेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल जी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार नगर आयुक्त  राहुल गोयल से आयुक्त आर एस रावत एसडीएम  योगेंद्र मेहरा एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के सहयोगजक रतन सिंह चौहान समाजसेवी डॉक्टर घड़ियाल, उद्यान विभाग के  उपाध्याय, मनोज ध्यान विधानसभा क्षेत्र संयोजक एवं स्थानीय लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना उद्यान विभाग एवं बाल विकास परियोजना व उप जिला स्वास्थ्य विभाग ऋषिकेश i जिला पूर्ति विभाग के प्रमुखों द्वारा योजना संबंधित लोगों को जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि  द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में लोगों को शपथ दिलाई गई जिसमें 400 लोगों ने शपथ में भाग लिया तथा लगभग 2000 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी दी दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *