Thu. Jun 25th, 2026

केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी

समाचार इंडिया।देहरादून।  ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत लोगों को  केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत टिहरी जिले के विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वाहनों एवं विभागीय स्टॉलों के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर पूरा प्रशासन पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्र अब तक 9 ब्लाकों के 584 गांवों में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की संचालित 17 जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक आईसीसी वाहनों की मदद से पहुंचाई जा रही है। उधर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे दौर का शुभारंभ आज पौड़ी विकासखण्ड के अन्तर्गत गगवाड़स्यूं घाटी के डडवा देवी से शुरू हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि यात्रा के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं विकासखंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत खबडोली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरानप विधायक पार्वती दास ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *