Thu. Apr 23rd, 2026

प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन

logo

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। यह टीम आगामी 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। शिक्षक पुंडीर के टीम में चयन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम में दो आईएएस अधिकारियों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, सिंचाई, खेल आदि विभागों से अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी चुने गए हैं। 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी राज्यों के सिविल सर्विसेज टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम की घोषणा कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *