Thu. Apr 23rd, 2026

ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

logo

सामाचार इंडिया/देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बागेश्वर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत जिले के बहुली ग्रामसभा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामवासियों को एलईडी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संकल्प यात्रा के जिला संयोजक दयाल कांडपाल ने बताया कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की व्यापक जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जनसमुदाय के साथ ही किसानों को इसका लाभ मिल सके। महिला समूह से जुड़ी गंगा नेगी ने बताया कि वो महिला समूह से जुड़ी हैं और वर्तमान में विकसित भारत संकल्प योजना के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *