Sun. Jun 28th, 2026

भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत

समाचार इंडिया।रुद्रपुर। सीतापुर-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले 3 लोग एक ही परिवार के हैं। जानकारी के अनुसार विगत दिनों रुद्रपुर के बगवाड़ा क्षेत्र के एमवे टाउन से ऋषभ पुत्र विजय की बारात अयोध्या के रौनाही गांव जा रही थी। बारात में एक बस व दो कारें शामिल थीं। ऋषभ के रिश्तेदार रामदास मौर्या (62) पुत्र कांशीराम, अविनाश मौर्या उर्फ सोनू (25) पुत्र रामदास और अंकुर मौर्या (18) पुत्र रामदास निवासी रॉयल रेजीडेंसी बगवाड़ा  अपने साढ़ू लेखराज मौर्या (35) के साथ ही अपनी कार से जा रहे थे। खैराबाद थाना क्षेत्र के बिनौरा के पास समदेपुर गांव के सामने अचानक कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में चारों की मौत हो गई। कंपनी के लोगों ने घटना की सूचना रुद्रपुर में परिजनों को दिए जाने पर रात करीब नौ बजे परिजन यहां से रवाना हो गए। पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदास मौर्या का बड़ा बेटा अविनाश मौर्या और छोटा बेटा अंकुर मौर्या सिडकुल में एक कंपनी में काम करते थे। रामदास मौर्या भी सिडकुल की टीवीएस श्री चक्रा कंपनी से रिटायर हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि करीब सात-आठ साल पहले ही रामदास मौर्या ने यहां मकान बनाया था। करीब 15 साल पहले परिवार यहां आया था। परिवार मूल रूप से अयोध्या के रौनाही का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *