Wed. Apr 22nd, 2026

टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए कोशिशे जारी

logo

सामाचार इंडिया/उत्तरकाशी। टनल हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार कोशिशे जारी है। सातवें दिन शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोका गया है। ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री से लेकर बड़े अधिकारी अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। मौके पर हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल मौके पर पहुंचे। इन दिनों सभी की निगाहें उत्तरकाशी पर टिकी हैं। दीपावली पर हुए टनल हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार सात दिनों से कोशिश की जा रही है। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोका गया है, ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री से लेकर बड़े अधिकारी अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों संग पहुंचे मंगेश घिल्डियाल ने चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और आ रही अड़चनों के बारे में जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *