Sun. Sep 22nd, 2024

धूमधाम से मनाई गई बाल्मीकि जयंती

logo

समाचार इंडिया।देहरादून। प्रदेशभर में बाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं बागेश्वर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान  वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। महर्षि के बताए मार्ग पर चलकर आदर्श समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। शनिवार सुबह वाल्मीकि मंदिर में विधिविधान से पूजा की। दोपहर बाद मंदिर से महर्षि वाल्मीकि, राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम आदि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान रूप धरे छोटे बच्चों ने देखने वालों का मन मोहा। यात्रा मंदिर से कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन मार्ग, गोमती पुल, तहसील मार्ग होकर गुजरी। शोभायात्रा के मंदिर लौटने के बाद समुदाय के लोगों ने विधिवत पूजा कराई।
शोभायात्रा में शामिल बच्चों ने आकर्षक नृत्य और करतब भी दिखाए। वाल्मीकि संगठन के अध्यक्ष संजीव वाल्मीकि ने बताया कि हर की तरह इस बार भी महर्षि की वाल्मीकि की जयंती पर भव्य आयोजन कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *