Sun. Sep 22nd, 2024

सेब महोत्सव में देश विदेश के पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

समाचार इंडिया/उत्तरकाशी। जिले के हर्षिल में आयोजित सेब महोत्सव में देश विदेश के पर्यटकों ने शिरकत की और महोत्सव का लुत्फ उठाया। महोत्सव में महिला मंगल दल झाला, जसपुर और बगोरी की महिलाओं की पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों पर देश-विदेश के पर्यटक जमकर थिरके। ब्रिटेन की पर्यटक ईमा लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों से अभिभूत नजर आई। ईमा हर्षिल के सेब को लाजवाब स्वाद का खजाना बताते हुए दुनिया का बेहतरीन सेब करार दिया। ब्रिटेन की ही एक अन्य पर्यटक शॉर्ले फ्लोरेंस ने सेबों की प्रदर्शनी और लोक जीवन तथा प्राकृतिक सौंदर्य को शानदार बताया। वहीं राजस्थान ने आई पर्ल, जाह्नवी आदि महिला पर्यटक भी महोत्सव में जमकर थिरकीं और सेबों की लज्जत का आनंद उठाया। बंगलुरू से आए एन. सुरेन्द्रन जैसे कई पर्यटकों ने भी इस महोत्सव को बेहतर पहल बताते हुए कहा कि अगली बार इस अनूठे आयोजन में वह अपने और साथियों के साथ भाग लेना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *