Fri. Sep 20th, 2024

भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश सचिव बने अंसारी

मुजाहिद अली

सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन,चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरसेवक सिंह महार ने इस्तियाक अंसारी की संगठन के प्रति निष्ठा व श्रद्धा को देखते हुए युवा कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव बनाया है। यह नियुक्ति भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की संतुष्टि पर की गयी है। नियुक्ति पत्र में संगठन ने आशा की है कि संगठन के प्रति पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ किसान हितो में कार्य करेंगे। नवनियुक्त युवा प्रदेश सचिव इस्तियाक अंसारी ने कहा भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मेरे प्रति विश्वास रखते हुए मुझे प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी है मैं किसान हितों के लिए हमेशा कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *