Fri. Jun 5th, 2026

गुलदार के हमले में महिला की मौत

समाचार इंडिया। पौडी।  श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  गुलदार की धमक से  दहशतबनी हुई है। जानकारी के अनुसार आज  सुबह नौ बजे नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए  गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया अन्य लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *