Sun. Apr 19th, 2026

पर्यटकों को लुभाएगा रेनबो ट्राउट फिश कैफे

समाचार इंडिया/देहरादून। चमोली जिले के बैरांगना मत्स्य प्रजनन केंद्र को मॉडल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए आकर्षक रेनबो ट्राउट फिश कैफे तैयार किया है। कैफे के पास बैरांगना नदी किनारे मछली एग्लिंग प्लेटफार्म भी बनाए गए है। पर्यटक यहां फिश एग्लिंग के साथ ही ट्राउट फिश से बने लजीज व्यंजनों का आंनद ले सकेंगे। यहां पर विजिट करने वाले पर्यटकों को केन्द्र में मछली की ब्रीडिंग एवं हैचरी के बारे में भी जानकारी मिले सकेगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय मत्स्य पालकों को कैफे से जोडा जाएं। इससे पर्यटकों को लोकल उत्पाद और व्यंजन उपलब्ध होंगे और स्थानीय लोगों की आजीविका बढे़गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *