Sun. Sep 22nd, 2024

अधिकारियों को आपदा प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। नैनीताल जिले के रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक अकादमी ने पौड़ी में आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के नए आयाम, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न की पृष्ठभूमि, रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की शोध अधिकारी प्रियंका त्यागी ने बताया कि जिलों में जाकर इस तरह के प्रशिक्षण देने का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न अधिनियमों कानूनों की जानकारी देना और उन्हें संवेदनशील करना है। प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि अपनी सेवाओं में कानूनों और नियमों को लेकर संवेदनशीलता होना चाहिए। इसके लिए इस तरह की संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण हमें मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *