Mon. Sep 23rd, 2024

जिलाधिकारी ने की धान की कटाई

समाचार इंडिया।उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने धान की उपज के आकलन के लिए अलेथ गांव में धान की फसल की कटाई की। क्रॉप कटिंग के लिए जिलाधिकारी आज सुबह जोशियाड़ा उप तहसील के अलेथ गांव पहुंचे। जहां उन्होंनें हरि सिंह के सिंचित खेत में 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल वालेे दो हिस्से कटाई के लिए चुने। इसके बाद जिलाधिकारी ने हाथों में दराती थाम धान की कटाई शुरू की। कटाई संपन्न होने पर की गई मंडाई के बाद पहले हिस्से में 13.55 किलोग्राम और दूसरे हिस्से में 11.66 किलोग्राम धान की उपज आंकी गई। धन की पैदावार के इन आंकड़ों को विश्लेषण के लिए संकलित करने के साथ ही सीसीई पोर्टल पर भी अपलोड किया गया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर ग्रामीणों से भी मुलाकात की और क्रॉप कटिंग के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि फसल की उत्पादकता का आकलन करने के साथ ही कृषि बीमा से संबंधित आंकड़ों एवं फसलों को हुई क्षति की के निर्धारण के लिए खरीब एवं रबी में नियमित रूप से यह प्रक्रिया की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *