Sun. Apr 26th, 2026

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज

समाचार इंडिया। देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। गत रात को प्रदेश के कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून , नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली के गरज के साथ  तेज बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर  में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *