Fri. May 1st, 2026

औद्योगिक विकास योजना की स्वीकृति पर खुशी जताई

समाचार इंडिया।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना 2017 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के लिए 1164.53 करोड़ रूपये के अतिरिक्त आवंटन को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सभी हिमालयी राज्यों में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के लिए यह धनराशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। वही हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के तहत बजट स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सांसद निशंक ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से उत्तराखंड और हिमाचल के लिए 1164.53 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी मिलना प्रधानमंत्री मोदी की हिमालयी राज्यों के प्रति विकासात्मक सोच का नतीजा है। जारी बजट से राज्य में उद्योग स्थापना को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के नए मौके मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *