Mon. Sep 23rd, 2024

चंदन रामदास ने बागेश्वर के विकास के लिए अनेक कार्य किए : जोशी

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर में आगामी 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में चुनावी सभा को किया संबोधित। जोशी ने आज बागेश्वर के गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में जनसभा  को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार  बागेश्वर के विधायक रहे। उन्होंने मंत्री रहते हुए  बागेश्वर के विकास के लिए अनेक कार्य किए है। उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी दी।  मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य इस उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को बागेश्वर की जनता अधिक मतों से विजयी बनाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *