Mon. Sep 23rd, 2024

आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी : धामी

समाचार इंडिया। चमोली। मुख्यमंत्री ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का  हवाई सर्वे कर हालातों का  जायजा लिया। सर्वे के बाद ग्वालदम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल व ग्वालदम के अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों व फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है और आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *