Sun. May 3rd, 2026

समाज को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है मन की बात कार्यक्रम : जोशी

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। मंत्री ने कहा आज हमारे युवाओं ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। मन की बात में प्रधानमंत्री ने जिन चीजों को लाते हैं उनका हमें पता नहीं होता। इसलिए मन की बात को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जब से  मोदी ने देश की कमान संभाली है देश को कई क्षेत्रों में प्रथम पंगती में खड़ा किया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया की बात की। उन्होंने कहा आज भारत 70 से अधिक देशों को हथियार देने का काम  कर रहा है। उन्होंने कहा आज पीएम मोदी के प्रयासों से जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा पीएम मोदी ने 09 साल के अंदर अभूतपूर्व कार्य किए है। मंत्री ने कहा आज देश ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारकर भारत को विश्व की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा आने वाले समय में भारत नंबर एक देश होगा। मंत्री ने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी से पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर,उपनल एमडी जेएस बिष्ट, जनरल शम्मी सबरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गोयल,  सुशील दीक्षित, अंकित अग्रवाल, पार्षद वैशाली बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *