Sat. Apr 11th, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

समाचार इंडिया/देहरादून। जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में बड़े धूमधाम से हरेला पर्व मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

वन विभाग तथा एचडीएफसी बैंक सतपुली एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा के द्वारा संयुक्त रूप में हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर चार प्रकार के छायादार तथा फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

वहीं वन विभाग के सिविल स्वयं रेंजर सतपुली अनिल कुमार वर्मा एवं एचडीएफसी बैंक शाखा सतपुली के मैनेजर मनोज नेगी एवं शिवांग चंद शिवम दिक्षित हेमंत अशोक कुमार ईश्वर सिंह अभिषेक कुमार आशीष सहित वन विभाग के वन आरक्षी अशोक कुमार एवं वन आरक्षी बबीता देवी सहित विभाग के कर्मचारी तथा विद्यालय के छात्र अध्यापक मौजूद रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेला पर्व के मौके पर पेड़ बचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *