Fri. Sep 20th, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की

समाचार इंडिया/डेस्क।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने  इस दौरान केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 17 सौ 74 करोड़ की धनराशि की विशेष सहायता  कराने का भी अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीता रमण से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्तमंत्री से कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण लगातार पानी की मांग बढ़ती जा  रही है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए  सॉंग नदी पर  पेयजल परियोजना’ प्रस्तावित है। प्रस्तावित परियोजना की  लागत  2021 करोड़  रुपये है। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना बनने से  नलकूपों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी और से लगभग 10 लाख लोगों को पानी  उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना बनने से लगभग साढ़े 3 किलोमीटर लम्बी झील का भी निर्माण होगा इससे पर्यटन को भी बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार  रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्तमंत्री से एडीबी के तहत देहरादून के मुख्य मार्गों से विद्युत लाइनों  को भूमिगत करने के साथ ही राज्य की पारेषण प्रणाली के सुदृढीकरण के कार्य, योजना की स्वीकृति प्रदान कराने  का  भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *