भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है प्रधानमंत्री का संयुक्त राष्ट्र में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना
उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है पूरी धरती ही एक परिवार है। अर्थात सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। महाराज ने कहा कि यह देशवासियों के लिए प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के मसौदे का प्रस्ताव भारत द्वारा किया गया था। जिसका 175 देशों द्वारा समर्थन किया गया। लोनिवि मंत्री ने कहा कि योग के अभ्यास होने वाले कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। महाराज ने कहा कि हर दिन योग करने से अनगिनत लाभ होते हैं। यह हमारी शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक चिंताओं को कम करने और तनाव से भी छुटकारा दिलाता है। आज की दुनिया में स्वस्थ रहना निश्चित रूप में सबसे बड़ा धन है। इसलिए हम सभी प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, दून डिफेंस ड्रीम्स के निदेशक हरिओम चौधरी, अंकिता तनेजा एवं वेदिका मिश्रा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
