पिता, पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समाचार इंडिया। बागेश्वर। झिरौली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने के दस घंटे के भीतर हत्यारोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दाणोंछीना मंदिर के पास से पकड़ा है। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व पीटीसी कर्मचारी नंदन सिंह का शव गांव के गधेरे में खून से सना मिला था। मामले में मृतक के बेटे ने गांव के ही पिता व पुत्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के महज दस घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी शेर सिंह पुत्र बीर सिंह उम्र-62 व उसके पुत्र बलवंत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासीगण ग्राम कभड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह, एएसआई किशन सिंह, जगदीश प्रसाद उमेश पंत व किरन नेगी शामिल थे।