Tue. Sep 24th, 2024

जिलाधिकारी ने पुननिर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ पहुंचकर यात्रा और पुननिर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धाम में यात्रियों से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। साथ ही तीर्थपुरोहितों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याएं सुनते हुए उचित निराकरण का भरोसा दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बीते मंगलवार को केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने धाम में चल रहे पुनिनर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, पुलिस थाना, बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर भवन, मंदाकिनी किनारे दुकान निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने धाम में मौजूद यात्रियों से संवाद करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *