Tue. Sep 24th, 2024

10 हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देगी सरकार

समाचार इंडिया। देहरादून। आज रक्तदान दिवस है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर  देहरादून में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने  “Give Blood, Give Plasma, Share life, Share Often” की थीम पर आधारित  कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि  सरकार जल्द 2 हजार से अधिक वार्ड बॉय की भर्ती करने जा रहे हैं। आगामी 6 महीने में करीब 10 हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने जा रहे हैं। आगामी 2 साल में सर्जन और फिजिशियन डॉक्टर्स की 100 प्रतिशत तक हो जायेगी। राज्य में 10 लाख 37 हजार लोगों की 1 साल में जांच फ्री की है। कुल मिलाकर 50 लाख से ज्यादा जांचे फ्री की गई है। 40 लाख से से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं बच्चो को पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती थी। जिसको हमने पूरा किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है जहां पर प्रत्येक डायलिसिस मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राज्य रक्त संचरण परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में  सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया। प्रदेश में वर्तमान में 56 लाइसेंस रक्तदान केंद्र है। राज्य के समस्त जनपदों में रक्तदान केंद्र संचालित किया जा चुके हैं। सभी केंद्रों को ई-पोर्टल से जोड़ा गया है। 83 हजार लोगों ने अभी तक रक्तदान के ई-पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इस साल 1.5 लाख लोगों को रक्तदान के ई-पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार 3 लाख लोगों से रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रदेश में 99% आशाएं  अपनी सेवाएं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *