Mon. Sep 23rd, 2024

ओलावृष्टि से फल सब्जियों को नुकसान

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। गरुड़ और कपकोट में ओलावृष्टि और भारी वर्षा हो रही है। खीर गंगा उफान पर है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फल, सब्जी आदि पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। जिले के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। जिससे वर्षा की संभावना बनी है। अपराह्न बाद जिले में मौसम ने करवट बदली। गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में ओलावृष्टि और भारी वर्षा हो रही है। जिसके कारण स्थानीय गधेरे उफान पर आ गए हैं। ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गुलेर, खर्ककानातोली, फरसाली में सबसे अधिक ओलावृष्टि हुई है। किसानों के खेतों में कद्दू, लौकी, मिर्च, शिमला मिर्च, बैगन आदि की फसलें बिछ गई हैं। आम, कीवी, आड़ू, पूलम आदि फल भी बर्बाद हो गए हैं। उधर, गरुड़ में ओलावृष्टि से किसान परेशान हो गए हैं। कांडा और दुग नाकुरी में भी झमाझम वर्षा हो रही है। खीर गंगा उफान पर है और सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। आकाशीय बिजली गिरने से लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं, वर्षा से जंगलों में लगी आग से राहत मिल गई है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि, वर्षा और आकाशीय बिजली चकमने की संभावना है। अभी तक तहसीलों से किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *