Mon. Sep 23rd, 2024

उत्तराखंड की बेटियों ने सिविल सेवा परीक्षा में लहराया परचम

समाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड की बेटियों ने सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर की निवासी गरिमा नरूला ने प्रथम प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में 39वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं बागेश्वर जिले की खडेरिया गांव निवासी कल्पना_पांडे ने 102वीं रैंक हासिल की है। चमोली जिले के बांगड़ी गाँव की की मुद्रा गैरोला ने 53वीं रैंक एवं जनपद रुद्रप्रयाग के स्वीली भरदार की कंचन डिमरी ने देशभर में 654वीं रैंक प्राप्त की है। जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के स्वीली गांव निवासी व नई दिल्ली में रह रही कंचन डिमरी का भारतीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुई हैं। कंचन की 654वीं रैंक आई है। उन्हें यह सफलता अपने चतुर्थ प्रयास में मिली है। देवी प्रसाद डिमरी की दो संतानों में छोटी कंचन की प्राथमिक पढ़ाई अपने मूल गांव स्वीली से हुई। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ नई दिल्ली चली गई। जहां केंद्रीय विद्यालय से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की। जबकि किरोड़ीमल कॉलेज से बीए अंग्रेजी ऑनर्स से उत्र्तीण किया। इसके बाद वह सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। कंचन की दादी अब भी गांव में ही रहती है। जबकि दादा घनानंद डिमरी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उत्तराखंड की इन बेटियों की सफलता पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,​ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद डिमरी आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *