Mon. Jun 29th, 2026

अस्थाई निर्माण कार्य और ब्यूटीफिकेशन के कार्यों को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जी-20 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। तत्पश्चात मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न विभागों और कार्यदाई संस्थाओं को तेजी से और बेहतर गुणवत्ता से दिए गए दायित्वों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई निर्माण कार्य और ब्यूटीफिकेशन के कार्यों को शीघ्रता से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयारियां सुगम आवागमन, बेहतर सुरक्षा प्रबंधन और फास्ट मोबिलिटी को देखते हुए संपादित की जाए।
इस दौरान बैठक में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, मुक्ता मिश्रा, अजयवीर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *