Thu. Jun 18th, 2026

भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना

समाचार इंडिया/चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई सुबह से ही भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रवाना करने की प्रक्रिया शुरू हुई इस दौरान हंस फाउंडेशन की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया रुद्रनाथ की डोली विदाई के समय सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शनार्थ यहां पर पहुंचे और रुद्रनाथ की डोली को बाबा के जयकारों के साथ विदा किया गया 20 मई को भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *