Thu. Jun 11th, 2026

अन्य नदियों में भी शुरू की जाएगी रिवर राफ्टिंग: महाराज

समाचार इंडिया/देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में गंगा नदी के अलावा अन्य नदियों में भी रिवर राफ्टिंग शुरू की जाएगी। महाराज ने कहा कि नदियों में रिवर राफ्टिंग के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं उत्तरकाशी के भागीरथी नदी में राफ्टिंग की शुरुआत हो गई है। अब गंगोत्री हर्षिल घाटी पहुंचने वाले पर्यटक राफ्टिंग कर सकेंगे। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि राज्य की अन्य नदियों में रिवर राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् ने भागीरथी नदी में रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग करने के लिए लाइसेंस दे दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थानीय युवकों को रिवर राफ्टिंग का व्यवसाय शुरू करने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *