Mon. Sep 23rd, 2024

भगवान तुंगनाथ के कपाट खुले

समाचार इंडिया। ऊखीमठ। पंच केदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व चन्द्र शिला की तलहटी में बसे भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आज  11 बजकर 50 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये। कपाट खुलने के  अवसर पर  देश – विदेश के श्रद्धालु साक्षी बने, जबकि तुंगनाथ सहित सभी सहायक मन्दिरों को लगभग 8 कुन्तल फूलों से सजाय  गया था।

चोपता व भुजगली में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। बुधवार को भूतनाथ मन्दिर चोपता में ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजा समपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया।  8 बजकर 30 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी और भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने भूतनाथ मन्दिर चोपता से कैलाश के लिए रवाना हुई।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प, अक्षतों से अगुआई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य कर 10 बजकर 50 बजे डोली अपने धाम पहुंची। मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों मे शीश नवाया और भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये।

कपाट खुलने के बाद मठापति रामप्रसाद मैठाणी सहित विद्धान आचार्यों ने अनेक पूजा समपन्न की तथा पांच सौ से अधिक भक्तों ने भगवान तुंगनाथ के स्वयभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की। कपाट खुलने के पावन अवसर पर देहरादून निवासी सुरेन्द्र असवाल,अगस्तमुनि निवासी धीर सिंह नेगी व मक्कूमठ निवासी योगेन्द्र भण्डारी के सहयोग से भगवान तुंगनाथ सहित सहायक मन्दिरों को 8 कुन्तल फूलों से सजाया गया। लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ भुजगली में व  भक्तों के द्वारा चोपता में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलते ही तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।

इस मौके पर डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर सिंह नेगी, गीता राम मैठाणी,अतुल मैठाणी, मनोज मैठाणी , विनोद मैठाणी, संजय मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, रवीन्द्र मैठाणी, रमेश चन्द्र मैठाणी,व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्,अनिल जिरवाण, आशीष राणा, प्रधान कुवर सिंह बजवाल, पी एस नेगी,चन्द्र मोहन बजवाल,जीतपाल सिंह भण्डारी, प्रकाश गुसाई,प्रेम सिंह राणा, एस पी सेमवाल, ए एन जुयाल, सतवीर सिंह चौहान, शंकर सिंह नेगी,शिव सिंह रावत, रवि भटट्, कृष्ण बल्देव मैठाणी,देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु व हक – हकूकधारी मौजूद थे।

ऊखीमठ से लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *