Fri. Sep 20th, 2024

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री – यमुनोत्री के कपाट खुले

समाचार इंडिया/उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा,अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां गंगा की पहली पूजा प्रधानामंत्री की ओर से की। गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को 12 बजकर 35 ‌मिनट अक्षय तृतीय के पावन पर्व अभिजीत शुभ मुर्हत पर खोल दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री पहुंचकर मां गंगा की पहली पूजा प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की। इस दौरान सीएम गंगा आरती में भी शामिल हुये। इस दौरान सीएम ने देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे ती‌र्थयात्रियों को गंगाजालि भेंट कर स्वागत किया। कपाट खुलने के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम पहुंचे थे। श्रद्धालुओ ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर मां गंगा के दर्शन किए। गंगोत्री मंदिर के अध्यक्ष रमेश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीय पर मां गंगा के कपाट श्रदुलाओं के दर्शन के लिए  खोल दिए गए हैं। वहीं विश्व प्रसिद्ध  यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ  दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। पहली पूजा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नाम से की गई। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव श्री सुरेश उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली शनिवार सुबह अक्षय तृतीय के पर्व पर अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से प्रात: 8 बजे शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम को रवाना हुई। डोली 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां पूजा अर्चना एवं हवन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिजीत मूहूर्त में 12:41 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।  राज्य में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *