Fri. Oct 2nd, 2026

किताब कौथिक महोत्सव का होगा आयोजन

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। जिले में पहली बार किताब कौथिक महोत्सव का आयोजन होगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजनाथ परिसर पर 15 और 16 अप्रैल को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। पढ़ने-लिखने के शौकीन युवाओं को संस्कृतिक, अनछुए पर्यटन स्थलों के प्रति रूचि जागृत हो सकेगी। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि किताब कौथिक महोत्सव युवा पीढी को नई दिशा दिखाने में कारगर होगा। युवा पीढी का पढाई के प्रति रूचि बढेगी। पुस्तक मेला युवाओं, छात्रों एवं साहित्य प्रेमियों में सृजन, लेखन और पठन-पाठन की अभिरूचि पैदा करेगा। पुस्तकों से सिर्फ ज्ञान ही नहीं मिलता बल्कि हमारे मस्तिष्क को पोषण भी मिलता है। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन की व्यवथाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *