Sat. Apr 18th, 2026

आज 14 कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 14 लोग देहरादून में कोरोना संक्रमित मिले हैं।  नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा, पौड़ी व उत्तरकाशी में दो-दो और हरिद्वार में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं कोरोना के 15 पुराने मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। वही राज्य में वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। दूसरी डोज भी 92 फीसद लोगों लग चुकी है। हालांकि सतर्कता डोज यानी वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने में लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक 23 प्रतिशत को ही सतर्कता डोज लगी है। उन्होंने बताया कि केंद्र से वैक्सीन की पांच लाख डोज की मांग की गई है। वैक्सीन मिलते ही सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य पुन: शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *