Fri. Jun 5th, 2026

22 को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

समाचार इंडिया। खुशीमठ उत्तरकाशी/ ऋषिकेश। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर शनिवार 22 अप्रैल को खुलेंगे। आज यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ ( खरसाली)में मंदिर समिति यमुनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा-अर्चना के बाद  कपाट खुलने की तिथि  तय की गई।  श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति  ने कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा की। मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि  यमुना की उत्सव डोली शनिवार 22 अप्रैल को  यमुना के भाई श्री सोमेश्वर देवता के साथ समारोह पूर्वक सेना के गाजे बाजों के साथ खुशीमठ से प्रस्थान कर यमुनोत्री मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *