Sun. Sep 22nd, 2024

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें : मुख्यमंत्री

समाचार इंडिया। खटीमा/मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नगला तराई से टनकपुर यात्रा के दौरान अमाऊ में  रुके और स्थानीय लोगों से मुलाकात की ओर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पप्पू प्रजापति की दुकान में जाकर उसका हालचाल जाना और लस्सी पीया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा की वे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें जिससे लोगों की आर्थिकी मजबूत हो। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी ’रामू’, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *