Sun. Jun 28th, 2026

पत्नी पर किया जानलेवा हमला

समाचार इंडिया।बागेश्वर। मामूली विवाद में तैश में आकर एक व्यक्ति ने पत्नी को चाकू घोंप दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल  ले गए, जहां से उसे  हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर के बैणीमाधव वार्ड निवासी एक 24 वर्षीय विवाहिता को उसके पति ने चाकू घोंप दिया है। डा. हिमांशु ने बताया कि महिला के दाएं तरफ पेट में चाकू के निशान हैं। चाकू लगभग दो से तीन सेमी अंदर गया है। प्राथमिक उपचार  के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि महिला ने 112 पर भी सूचना दी है। अस्पताल से भी सूचना मिली है। घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। अभी किसी की तरफ से प्राथमिकी नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *