Sat. Sep 21st, 2024

ईष्ट देवताओं का पूजन करने वाले कभी दुखी नहीं रहते

logo

समाचार इंडिया। कपकोट। भगवती माता, गुसाईं देव और बाण देवता मंदिर कमेटी चिरपतकोट का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। लोक कल्याण के लिए रुद्री और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। सिलकानी निवासी पंडित विनय जोशी ने कहा कि ईष्ट देवताओं का पूजन करने वाले कभी भी दुखी नहीं रहते हैं। सनातन धर्म विश्व शांति की बात करता है। ईश्वर की पूजा विधि विधान से होनी चाहिए। मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़भाड़ रही। गुसांई देव के डंगरिये ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मंदिर में विशाल भंडारा हुआ। पुजारी चंद्र सिंह गढ़िया और श्याम सिंह बिष्ट ने प्रसाद वितरित किया। मुख्य यजमान महिमन बिष्ट, हेमा बिष्ट, कमेटी संयोजक गणेश चंद्र उपाध्याय, व्यवस्थापक जमन सिंह बिष्ट, सतीश जोशी, आनंद बिष्ट, कै. प्रताप कपकोटी, आनंद जोशी, गोकुल बिष्ट, रतन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *