Fri. Jun 26th, 2026

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

logo

समाचार इंडिया। लालकुआं।  अल्मोड़ा के युवक का  बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से लालकुआं में मौत हो गई। जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया । जानकारी के अनुसार   ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह रावत (30)पुत्र बिशन सिंह रावत बीते 4 दिनों से घर से अचानक लापता लापता हो गया था, परिजन लगातार ढूंढ खोज में लगे हुए थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था।  वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। आज  लालकुआं में वीआईपी गेट के पास बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । मृतक युवक शादीशुदा था और उसका एक 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *