Fri. Sep 20th, 2024

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि की बधाई

समाचार इंडिया। देहरादून। राज्यपाल  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ जीव के साथ ही शांति, सुख, संतुष्टि की कामना की है।
राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि  पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराना का पर्व है।  शिवरात्रि समाज को प्रेम एवं सदभाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा की देवाधिदेव महादेव सबके जीवन का कल्याण और प्रदेश में खुशहाली व समृद्धि प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *