Sat. Sep 21st, 2024

एकरूपता से काम कर रही राज्य सरकार : धामी

समाचार इंडिया।पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट गेस्ट हाउस प्रांगण में पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों, प्रबुद्ध नागरिकों , महिला स्वयं सहायता समूह, महिला संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता की। विभिन्न संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार एकरूपता से प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रही है। संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करवाने, पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। स्वयं सहायता समूहों ने मुख्यमंत्री को समूह के सशक्तिकरण के माध्यम से जनपद की महिलाओं के उत्थान को लेकर सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान जो भी सुझाव आये हैं उन पर सकारात्मक रूप से विचार विमर्श करने के उपरांत हर संभव कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सर्किट गेस्ट हाउस प्रांगण में बुरांश के पौधे का रोपण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, विधायक लैंसडौन महंत दलीप सिंह रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट,  एकेश्वर ब्लाक के प्रमुख नीरज पांथरी, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्व पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी सदस्य आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *