Wed. Apr 22nd, 2026

उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री

समाचार इंडिया। पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर ( से.नि ) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने पहाड़ी शैली पर बने होमस्टे पर प्रशंसा जाहिर की एवं रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक श्री राजकुमार पोरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *