Sat. Apr 18th, 2026

कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे मुख्यमंत्री 

समाचार इंडिया। देहरादून।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री  मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे ।  मुख्यमंत्री  ने अस्पताल पहुंचकर  मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली ।  मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।   मुख्यमंत्री ने  सुशीला बलूनी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली ।  मुख्यमंत्री ने  सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *