Sat. Apr 18th, 2026

शहीद को दी अंतिम सलामी

समाचार इंडिया।कोटद्वार। 17 गढ़वाल राइफल के सूबेदार जितेंद्र जुयाल को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार के चंडी घाट में अंतिम सलामी दी गई। इससे पूर्व आज सुबह शहीद का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से कोटद्वार के शिवपुर में उनके निवास पर पहुंचा। शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासनिक के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में डयूटी में तैनात जितेंद्र जुयाल हृदय गति रुकने से शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *