Sat. Sep 21st, 2024

G-20 के लिए संगठन की भूमिका तय : भट्ट

समाचार इंडिया। रायवाला में आयोजित भाजपा प्रदेश  कार्यसमिति बैठक में भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि ऋषिकेश में होने वाले जी-20 के दो कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने अपनी भूमिका तय की है। उन्होंने कहा कि जी-20 में प्रतिभाग करने वाले दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक तथा यहां की समृद्ध संस्कृति और स्वाद से रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि  जोशीमठ में सरकार के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन के पीछे माओवादी ताकतों का हाथ है।  यह लोग स्थानीय जनता को गुमराह कर धार्मिक , सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जोशीमठ आपदा में सरकार का सहयोग करने के बजाय इसे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुद्दा बनाने का काम कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *